घर में सुख समृद्धि के लिए घर के इस दिशा में लगाना चाहिए ये चौड़े पत्ते वाला पौधा

आपने फेंगशुई के बारे में तो सुना ही होगा कुछ लोग फेंगशुई शास्त्र पर भरोसा करते हैं, तो कोई बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते और कुछ लोगों को तो फेंगशुई के बारे में पता ही नहीं है कि यह होता क्या है?
फेंगशुई भी वास्तु शास्त्र का ही एक अभिन्न हिस्सा होता है फेंगशुई हमें प्रकृति और वातावरण के महत्व को बताते हैं। यह हमारे आसपास के वातावरण से हमें अवगत कराता है।

फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन को सुखी बनाने के लिए किन चीजों से नकारात्मकता आती है तथा किन चीजों से सकारात्मकता आती है। इससे अवगत कराता है। चीजों की बनावट, उसका रंग उसका आकार, उसको रखने की दिशा यही सब फेंगशुई हमें बताता है। फेंगशुई में पौधों का भी विशेष महत्व है पेड़-पौधे हमारे जीवन को सुखी रखने में हमारी कुछ हद तक मदद कर सकते हैं। पेड़ पौधे सिर्फ वातावरण को शुद्ध नहीं रखते यह हमारे घर हमारे कार्य क्षेत्र में व्याप्त नेगेटिव एनर्जी को भी खत्म करने की शक्ति रखते हैं, और मानसिक रूप से हमें तरोताजा रखने के लिए भी यह बहुत उपयोगी होते हैं।

तो आज हम फेंग शुई में वर्णित एक चौड़े पत्ते वाला पौधा उसके बारे में बताएंगे

गुड लक लाता है चौड़े पत्ते वाला पौधा
फेंगशुई में एक ऐसे चौड़े पत्ते वाले पौधे( चीनी सदाबहार या अन्य चौड़े पत्ते वाले पौधे) के बारे में बताया गया है जिसके बहुत से फायदे हैं अक्सर लोग इसे घर के अंदर सजाते हैं लेकिन इस पौधे के कुछ फायदे भी होते हैं। चौड़े पत्ते वाले पौधे को घर के दक्षिण पूर्व कोने जिसे धन-समृद्धि का कोना माना जाता है वहां लगाना सबसे शुभ होता है।

चौड़े पत्ते वाले पौधे से घर में खुशियां आती है और घर का हर कोना उत्साह से भर जाता है और यह काफी हद तक नेगेटिव एनर्जी को भी खत्म करती है।

इस पौधे के फायदे
■यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और हम सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ाता है।
■इस पौधे को घर पर लगाने से मानव दिमाग शांत रहता है जिससे गुडलक भी आता है।
■इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *