सर्दियों में अधिक सोने से हो सकती है आपको ये गंभीर बींमारी
जैसा कि दोस्तों आप सभी को पता है |हम सर्दियों के मौसम में सुबह ज्यादा देर तक सोते है | सामान्य दिनों कि तुलना में हम सर्दियों में रजाई में घुसे रहते है | लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि अधिक समय तक सोना हमारे स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है |
मौसम कोई सा भी हमे अपनी दिनचर्या को एक समान बनाकर रखना चाहिए | आज हम आपको बताते है कि अधिक सोने से आपको कौन कौन सी बीमारियाँ हो सकती है |
यूरोपीयन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक लेख एक अनुसार अधिक समय तक सोने से दिल कि बिमारियों के साथ साथ समय से पहले मृत्यु कि संभावना भी बढ़ जाती है |
शोध के अनुसार दिनचर्या ,खान-पान, और सोने आदि के आधार पर यह पाया गया है कि धुर्मपान ,अल्कोहल ,गलत फिजिकल एक्टिविटी और 8 घण्टे से अधिक सोने कि वजह से स्ट्रोक और हार्ट-अटैक का खतरा बढ़ जाता है |इसलिए स्वस्थ और गंभीर बिमारियों से बचने के लिए एक सही दिनचर्या का पालन करना जरुरी है |
जरूरत से ज्यादा सोना कई गंभीर बिमारियों को बढ़ावा देता है अधिक सोने से दिल कि बींमारी के साथ साथ मृत्यु होने कि संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ जाती है | जिसकी वजह से समय से पहले मौत होने कि संभवाना हो सकती है |इसलिए हमें सोने और जागने के समय को निर्धारित जरुर करना चाहिए क्योकि इसी से हमारी दिनचर्या बनती है और इसका प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है |