आने वाले 6 महीनों तक इन राशियों पर शनि देव की रहेगी विशेष कृपा, होगा लाभ

शनि देव को न्याय के देवता माना गया है ऐसा माना जाता है कि शनि देव कर्म फल देने वाले होते हैं, और हमारे अच्छे बुरे सभी कर्मों का हिसाब करके वह हमें हमारे कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। शनिदेव की कृपा हो तो व्यक्ति के सभी बिगड़े काम आसानी से बन जाते हैं और उसे हर काम में सफलता मिलती है, लेकिन यदि शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति के बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं।

ऐसे बदलेगी शनि की चाल
इस बार 11 अक्टूबर को शनि की चाल बदल गई है। इस दिन से शनि मार्गी हो गए हैं इस समय शनि मकर राशि में है। अब शनि 6 महीने बाद अपनी चाल बदलेंगे इसके बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में जाएंगे। इस तरह आने वाले 6 महीने कुछ राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ है इन 6 महीनों में कुछ राशि वालों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

जाने कौन सी है वे भाग्यशाली राशियां जिन्हें मिलेंगे शनिदेव की विशेष कृपा

मेष राशि वाले जातक
आने वाले 6 महीने मेष राशि वाले जातकों के लिए भाग्य उन्नति के सारे द्वार खुल जाएंगे इन्हें बहुत से लाभ प्राप्त होंगे जैसे-
•जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और अधिक से अधिक धन लाभ होगा।
•जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे।
•परिवार में खुशियां रहेगी।
•मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
•सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
•शिक्षा से जुड़े क्षेत्र के लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है।

कर्क राशि वाले जातक
आने वाले 6 महीनों पर शनिदेव की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बनेगी–
•उन्हें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
•धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
•मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
•कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
•दांपत्य जीवन में सुखमय होगा।
•वाहन सुख में वृद्धि होगी।
•नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी लाभ मिलेगा।

कन्या राशि वाले जातक
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आने वाले 6 महीनों में शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी–
•उन्हें नौकरी और व्यापार में बहुत लाभ मिलेगा।
•उनका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होगा।
•मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
•नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
•आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *