घर के उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर का उत्तर पूर्व दिशा बहुत ही शुभ माना जाता है। दिशा व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं। साथ ही दिशा भविष्य की दिशा को भी बदलने में हमारी बहुत मदद करती है। जिस तरह सही दिशा में किया गया काम हमें सफलता देता है उसी प्रकार वास्तु के अनुसार सही दिशा में बना हुआ घर और घर की सही दिशा में रखा हुआ सामान हमारे जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा दोषमुक्त होने पर धन वैभव की वृद्धि होती है। उत्तर दिशा के प्रतिनिधि देव स्वामी कुबेर है। उत्तर दिशा ध्रुव तारे की दिशा भी मानी जाती है। उत्तर दिशा को सारे आर्थिक कार्य के लिए उत्तम माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का उत्तर दिशा बहुत ही शुभ होता है ऐसे में यदि आप धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं और अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं देखना चाहते हैं, तो अपने घर की उत्तर दिशा में कुछ ऐसी चीजों को रखें जिससे आप के सौभाग्य में बदलाव आएगा।

जाने उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना होता है शुभ–

उत्तर दिशा में यह रंग कराएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में हल्का नीला रंग करवाना सबसे उत्तम होता है। इसके अलावा हल्के रंग करवाना ही सबसे उत्तम माना जाता है और यह घर में शुभता लाता है। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपकी घर की उत्तर दिशा की दीवारों में दरार ना आए यह अशुभ होता है।

आईना लगाने की शुभ जगह
घर में आईना लगाने की सबसे शुभ जगह उत्तर की दिशा ही होती है इससे आपके घर में सुचारू रूप से धन का आगमन होता रहता है और धन संबंधी सारी समस्याओं से आपको निजात मिलती है।

तुलसी और मनी प्लांट लगाएं
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तुलसी चाहिए और मनी प्लांट को लगाना सबसे शुभ माना जाता है इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और तुलसी का पौधा लगाने से महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

मिट्टी का मटका रखें
घर में उत्तर दिशा की तरफ पानी से भरा एक मिट्टी का घड़ा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होती है बस इस बात का ध्यान रखें कि मटके के जल को समय-समय पर बदलते रहे उसका पानी सूखना नहीं चाहिए।

धातु का कछुआ जरूर रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में समृद्धि लाने के लिए उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखना बहुत ही शुभ होता है बस इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह घर के भीतर की ओर होना चाहिए।

तिजोरी का सही स्थान
वास्तु के अनुसार जिस जगह पर हम धन रखते हैं या हमारा तिजोरी होता है उसे आप दक्षिण दिशा की दीवार की में रखें बस इस बात का ध्यान रखें कि हमारी तीजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुद है। इससे तिजोरी में रखे आपके धन की कभी कमी नहीं होगी। लेकिन इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि तिजोरी के आसपास हमेशा सफाई रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *