प्रियंका चोपड़ा को बेबी बॉय हुआ या बेबी गर्ल? सस्पेंस हुआ खत्म

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं। राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।

बता दे की प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद’।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। वो एक वक्त में फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था। फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।

इस कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ये बता दिया है कि निक-प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि उन्हें बेबी के नाम की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।

यूएस वीकीली की रिपोर्ट्स मुताबिक प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। जिसने शनिवार यानि 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में इस दुनियां में कदम रखा।  सैन डिएगो के पास के एक बीच पर प्रियंका और निक की तस्वीरें पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *