‘बचपन का प्‍यार’ फेम सहदेव दिर्दो ने जोड़े हाथ, इमोशनल कर देगा एक्‍सीडेंट के बाद यह नया वीडियो

‘बचपन का प्‍यार’ फेम सहदेव दिर्दो  ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। एक्‍सीडेंट के बाद सहदेव  ) अब पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं।‘बचपन का प्‍यार’  गाने से रातों-रात सोशल मीडिया की सनसनी बने सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) अब पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। दो हफ्ते पहले उनका एक्‍सीडेंट हो गया था। कई दिनों तक अस्‍पताल में रहने के बाद सहदेव अब पूरी तरह स्‍वस्‍थ होकर घर लौट आए हैं। वायरल बॉय सहदेव ने अब एक नया वीडियो   शेयर किया है। इसमें वह हाथ जोड़कर अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। सहदेव के चेहरे पर घर लौटने की खुशी है। आंखों में सभी के लिए प्‍यार है और सिर पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं।

दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया
बीते 28 दिसंबर को सहदेव का एक्सीडेंट हुआ था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नए वीडियो में सहदेव लाल रंग की टी-शर्ट में नजर आए हैं। सहदेव कहते हैं, ‘नमस्कार मैं सहदेव। अभी पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। आप सबके दुआ प्रार्थना के लिए धन्‍यवाद। डॉक्‍टर और स्‍टाफ, बहुत बहुत शुक्रिया, धन्‍यवाद।’

‘शब्‍द कभी पर्याप्‍त नहीं होंगे’
सहदेव के इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया है, ‘शब्द कभी पर्याप्त नहीं होंगे। प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और विशेष रूप से डॉ. देवेंद्र नाइक सर को दिल से धन्यवाद।’

बादशाह ने भी किया कॉमेंट
सहदेव के इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। रैपर बादशाह (Badshah) ने भी सहदेव के इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है। बादशाह ने हाथ जोड़ने और बाइसेप्‍स वाले इमोजी को कॉमेंट में शामिल किया है। सोशल मीडिया पर 10 साल के सहदेव के सॉन्‍ग के वायरल होने पर बादशाह ने ही उन्‍हें लॉन्‍च किया था। यही नहीं, एक्‍सीडेंट के बाद बादशाह लगातार सहदेव के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहे थे।

मोटरसाइकिल से हुआ था एक्‍सीडेंट
पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सहदेव दिर्दो उस वक्‍त दुर्घटना के श‍िकार हो गए, जब वह एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना सुबह 6:30 बजे की है। सहदेव ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस कारण जब मोटरसाइकिल फिसली तो सहदेव नीचे गिर गए और उन्‍हें सिर पर गंभीर चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *