मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते वायरल हुई सलमान खान की विडियो , एक फैन बोला- रास्ते और फुटपाथ से हट जाओ सब लोग

सलमान खान 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने डस लिया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था, जिससे सलमान कुछ ही घंटों में ठीक हो गए। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने डस लिया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था, जिससे सलमान कुछ ही घंटों में ठीक हो गए। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो रात का है और सलमान खान भीड़भाड़ भरे इलाके में रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान ने टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप पहनी हुई है। सलमान को इस अंदाज में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई! रास्ते से हट जाओ सब लोग प्लीज। एक और श्ख्स बोला- अब इन्हें इलेक्शन लड़ना है क्या? एक बोला- अब आएगा सैलाब। वहीं कुछ यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए सलमान का सपोर्ट किया। बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग दोबारा शुरू करने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ काम कर रही हैं।

सलमान बोले- सबसे पहला गिफ्ट सांप ने दिया 
सलमान खान को उनके बर्थडे पर कई गिफ्ट्स भी मिले। इसी बीच, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में मीडिया को बताया कि उन्हें बर्थडे पर सबसे पहला गिफ्ट किसने दिया। दरअसल, एक मीडियाकर्मी ने सलमान खान से पूछा- कौन सा गिफ्ट आपको सबसे स्पेशल लगा और सबसे पहले मिला? सवाल सुनकर पहले तो सलमान ने पूछा- कौन है ये भाई? इसके बाद सलमान ने कहा- सबसे पहला गिफ्ट मुझे सांप ने दिया। 3 किस दिए उसने मुझे हाथ पर। ये बताते-बताते सलमान खान भी हंसने लगे।

सलमान को सांप ने तीन बार डसा
बता दें कि जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले सलमान को सांप ने ने काट लिया था। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 6 घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। ठीक होने के बाद वे पनवेल फॉर्म हाउस में लौट आए थे और वहीं रेस्ट किया था। सलमान ने बाद में एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 3 बार सांप ने काटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *