अपने 65वे जन्म दिन पर भावुक हुवे अनिल कपूर , यह रही वजह

अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर रिया कपूर और सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को शानदार फिल्में दी हैं। फैंस उनके डांस से लेकर एक्टिंग तक के दीवाने हैं। लेकिन ये भी सच है कि अनिल कपूर एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक सुपर डैडी भी हैं। अनिल कपूर को उनकी दोनों बेटियों रिया कपूर और सोनम कपूर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रिया कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के बर्थडे पर अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर हर कई हैरान रह जाए। क्योंकि इस तस्वीर में अभिनेता भावुक होते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल, रिया कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो उनकी विदाई के समय की है। इस तस्वीर में रिया अपने पापा के गले मिलती दिख रही हैं। इस दौरान अनिल कपूर की आंखों में आंसू हैं। साफ है कि वह अपनी बेटी को दूर होते देखकर भावुक हैं। इस तस्वीर के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सोल ट्विन को जन्मदिन मुबारक हो। अनिल कपूर मैं आपको जितना बता सकती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं। हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त।’

वहीं, सोनम कपूर ने भी अपने पिता अनिल कपूर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने अनिल संग बचपन से लेकर अब तक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पापा और बेटी का शानदार बॉन्ड साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, पापा। आपका साहस, नम्रता और गर्मजोशी मुझे हमेशा प्रेरित करती है। आप जैसा कोई नहीं है और मैं एक बेहतर पिता की कामना नहीं कर सकती थी। हमारे बीच दूरियां हो सकती हैं लेकिन आप मेरे दिल हैं इसलिए तुम हमेशा मेरे साथ हो। लव यू।’
अनिल कपूर को उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने भी काफी मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अर्जुन ने बताया कि अनिल कपूर साल 2060 में कैसे दिखेंगे। तस्वीर में अनिल आज की तरह ही दिख रहे हैं लेकिन अर्जुन बूढ़े हैं। अर्जुन का मानना है कि अनिल 2060 में भी आज की तरह ही यंग दिखाई देंगे। परिवार के अलावा, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण जैसे कई सितारों ने अनिल कपूर को बर्थडे विश किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *