KBC 13 में 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचा गॉर्ड का बेटा, क्या दे पायेगा जैकपॉट सवाल का सही जवाब

गेम रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’के अपकमिंग एप‍िसोड में इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। हाल ही में चैनल ने कुछ नए प्रोमो रिलीज किए हैं, जिनमें हॉटसीट पर बैठे साह‍िल एक करोड़ रुपए जीतते दिख रहे हैं। करोड़पति बनने के बाद अमिताभ बच्चन साहिल से 7 करोड़ का जैकपॉट सवाल भी पूछते दिख रहे हैं। हालांकि, क्या साहिल इस सवाल का जवाब दे पाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि यह एपिसोड 21 अक्टूबर को प्रसारित होगा।


बता दें कि साहिल के पिता एक गार्ड हैं। साह‍िल की लाइफ से जुड़ा एक वीडियो चैनल ने शेयर किया है, जिसमें उनके संघर्ष और केबीसी के मंच तक पहुंचने की कहानी दिखाई गई है। प्रोमो में साहिल कहते हैं- जब मेहनत और ज्ञान एक साथ हो जाते हैं, तो आप जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं। साह‍िल की जिंदगी पर बेस्ड इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा- ‘किताबों को अपना दोस्त, पापा को अपना आदर्श, ज्ञान और मेहनत को अपने हथ‍ियार मानने वाले साह‍िल, KBC में एक करोड़ जीतते हैं। पर क्या अब वो सात करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे।

साह‍िल से पहले आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने 15 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपए जीते थे। इसके साथ ही हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति भी बनी थीं। हिमानी नेत्रहीन थीं। उन्होंने एक एक्सीडेंट में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। यह हादसा उनके साथ 2011 में हुआ था।

बता दें कि हिमानी बुंदेला के एपिसोड का प्रसारण 30 और 31 अगस्त को रात 9 बजे होगा। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 की शुरुआत 23 अगस्त से हुई है। इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट झारखंड के रहने वाले ज्ञानराज बने। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपए जीते थे। वहीं, इससे पहले सीजन 12 में 4 लोग करोड़पति बने थे।

खास बात ये है कि ये चारों ही महिलाएं थीं। केबीसी सीजन 12 के करोड़पति कंटेस्टेंट नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास नेहा शाह बनी थीं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि केबीसी के सीजन 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *