KRK का विवादित बयान कहा -एडल्ट स्टार सनी लियोनी को देवी घोषित करने में शाहरुख खान का हाथ

सनी लियोनी का नया सॉन्ग ‘मधुबन में राधिका नाचे’ रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और सनी लियोनी के डांस को लेकर इस गाने पर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों और साधु-संतों का कहना है कि इस गाने की वजह से हिंदू धर्म का धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। हालांकि मेकर्स ने इस गाने के बोल रिप्लेस करने को भी कहा है लेकिन लोग इसे बैन करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इसी बीच KRK यानी कमाल आर खान, जो अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कमाल खान ने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों तक को जमकर कोसा है।

अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक KRK इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर ही किसी न किसी बॉलीवुड स्टार और उनकी फिल्मों के अभिनय पर सवाल उठाते नजर आते हैं। अब केआरके ने मधुबन गाने को लेकर सनी लियोनी पर निशाना साधा है। केआरके ने सनी लियोनी के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि वो पोर्न इंडस्ट्री से आईं इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया। इसके अलावा कमाल आर खान ने अपनी यूट्यूब वीडियो में इस गाने को लेकर कहा, ‘उन्होंने पएक पोर्न स्टार को बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार बना दिया’।

शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को घेरा-
वीडियो में केआरके सिर्फ सनी लियोनी तक ही नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को भी खरी-खोटी कहते नजर आए। कमाल आर खान ने कहा, सनी लियोनी को सफल करियर को देखकर शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे जैसे लोग भी एप के जरिए अश्लील वीडियो परोस रहें हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शर्लिन का नाम राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में सामने आया था। जिसके बाद ये विवाद काफी बड़ा हो गया था।

इंडस्ट्री के लोगों पर भी साधा निशाना-
केआरके ने अपने वीडियो में एकता कपूर, महेश भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक के ऊपर आरोप लगाए। कमाल ने कहा, इन लोगों ने सनी लियोनी के लिए मार्केटिंग की है। केआरके यहीं नहीं रुके वह आगे बोले, भट्ट साहब (महेश भट्ट) और एकता कपूर तो ऐसी लड़कियां ढूंढते फिरते हैं जो न… होने को तैयार रहें। बॉलीवुड के सभी लोगों ने सनी का प्रमोशन किया है, शाहरुख ने सनी को अपनी फिल्म में लिया और बाकी के लोगों ने भी सनी को देवी बना दिया।

दर्शकों पर भी उठाए सवाल-
केआरके ने इंडस्ट्री के लोगों और सनी लियोनी के साथ ही लोगों को भी जमकर कोसा। केआरके ने कहा, लोग अपना दिमाग नहीं लगा रहे हैं। सब बस मीडिया की बातों पर आंख बंद करके विश्वास कर रहे हैं और सनी लियोनी के देवी की तरह ट्रीट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *