अभिषेक बच्चन ने खोली ऐश्वर्या राय की पोल, बताया हनीमून पर कर रही थी बच्चों जैसी व्यवहार

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी शादीशुदा जोड़ी है जिन की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है। दोनों ने 14 साल पहले सात फेरे ले अपने नए जीवन की शुरुआत की थी। दोनों के बीच का बेशुमार प्यार आज भी नजर आता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी फिल्म धूम 2 के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म गुरु में भी एक साथ नजर आए। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से भी काफी पसंद किया।

अभिषेक ने सुनाया हनीमून का किस्सा
लंबे रिलेशन के बाद साल 2007 में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की और अपने नए सफर की शुरुआत की। शादी के तुरंत बाद दोनों हनीमून के लिए डिज्नीलैंड चले गए। दोनों की हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दोनों की जोड़ी पर फैंस ने भी प्यार बरसाया। ऐश्वर्या राय इस दौरान मिनी हाउस मिक्की हाउस को देखकर इतना खुश हो गई थी कि बच्चों की तरह उछलने लगी थी। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी खिंचवाई।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने हनीमून से जुड़े इस किस्से को फैंस के साथ साझा किया था इस दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि मिनी हाउस और मिक्की हाउस को देखकर ऐश्वर्या राय बच्चों की तरह हरकते करने लगी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- वहां तो वहां हो रही परेड में उनके साथ कूदना भी चाहती थी। हम वहां जाकर गैर जिम्मेदार हो गए थे।

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट कपल जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती है। बता दे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *