अर्पिता को सलमान खान के परिवार ने क्यों लिया था गोद, जानकर होगी हैरानी

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान आज बॉलीवुड के स्टार हैं। इंडस्ट्री का हर एक्टर इनके साथ काम करना चाहता है। सलमान के फैंस उन्हें बहुत चाहते हैं,उनकी फैन फॉलोइंग विदेशो में भी है। हर लड़की उनसे शादी करना चाहती है। फिलहाल आप तो जानते ही होंगे कि यदि कोई लड़की सलमान खान को भाई बुला दे तो वो थोड़ा नाराज हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यदि सलमान को एक लड़की जब उन्हें भाई बुलाती है तो वह उन पर दुनिया की हर खुशियां लुटा देते हैं। यहाँ हम बात कर रहे हैं सलमान खान की मुँह बोली बहन अर्पिता खान की जो सलमान खान के घर की सबसे मुख्य सदस्यों में आती हैं।

शायद कुछ ही लोगो को पता होगा कि अर्पिता, सलमान खान की सगी बहन नहीं है,अर्पिता को सलमान खान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था। उन्होंने असली बेटी नहीं होने के बाद भी अर्पिता को अपनी सगी बेटी से ज्यादा प्यार किया और सिर्फ सलीम खान ही नहीं उनके घर के सभी सदस्य अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं।सलमान खान तीन भाई और एक बहन हैं, उसके बाद भी उन्होंने अर्पिता को गोद लिया। बता दें कि अर्पिता का जन्म 1 अगस्त 1989 को मुंबई में ही हुआ था और अर्पिता को सलमान के माता पिता सलीम और सलमा खान ने गोद लिया गया था।

इसलिए लिया है गोद
बता दें कि सलमान के पिता और उनकी पत्नी सलमा खान पहले अक्सर सुबह टहलने के लिए जाते थे और इस दौरान फूटपाथ पर कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति मिलता था तो वो उसकी सहायता किया करते थे। एक दिन जब दोनों टहलने को निकले, रो उन्होंने देखा कि अर्पिता की माँ अर्पिता को जन्म देते ही दुनिया से चली गयी और मासूम बच्ची को फुटपाथ पर ऐसे देख सलीम खान और सलमा खान से देखा नहीं गया और उन्होंने इस बच्ची को अपने साथ घर ले जाने का फैसला किया और उसे अपने घर का सदस्य बना लिया। फिर घर में अर्पिता को सभी का खूब प्यार मिला।

लेकिन बहुत से लोगो का कहना है कि अर्पिता को सलमान खान की दूसरी माँ हेलेन ने गोद लिया है।अर्पिता सिर्फ सलमान खान की ही लाडली नहीं हैं, बल्कि घर का हर एक सदस्य उनको बहुत ज्यादा प्यार करता है। यही नहीं अर्पिता ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया है, जिसमे उन्होंने अपने फैमली की तस्वीर बनवाई है।

अर्पिता ने बिजनेसमैन आयुष शर्मा से शादी की है और अब उनका एक बेटा और बेटी भी है। सूत्रों के अनुसार अर्पिता चाहती थी कि उनकी शादी किसी राजकुमारी की तरह हो तभी सलमान ने उनकी शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में करने का ऐलान किया, अर्पिता और आयुष की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *