आंखों की रोशनी बढ़ाता है मुनक्का, ऐसे करे सेवन

मुनक्का एक ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।मुनक्का बड़े अंगूरों को सुखाकर बनाया गया किशमिश को कहते हैं। मुनक्का का अधिकतर भाग सुक्रोज और फ्रुक्टोज होता है इसमें कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन की मात्रा बहुत कम आती है मुनक्का मे मुख्य कैलशियम कार्बोहाइड्रेट जिंक विटामिन होता है इसे आयुर्वेद मे गुणों का भंडार कहा जाता है ऐसा माना जाता है कि अंगूर की तुलना में ज्यादा फायदेमंद मुनक्का होता है

कोरोना के दौरान में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप मुनक्का का भी सेवन कर सकते हैं आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत में कई और तरह से फायदा पहुंचाता है 30 ग्राम मुनक्का मे, 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 2 ग्राम फाइबर, 15% कॉपर, और 5% आयरन, और 79 कैलोरी होती है।

मुनक्का खाने के निम्नलिखित फायदे होते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है
रोजमर्रा का खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसके साथ मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम होता है इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है।

खून की कमी को दूर करता है
मुनक्का में आयरन पाया जाता है और शरीर में तेजी से खून बनाने में आयरन की बहुत बड़ी भूमिका होती है इसे डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए प्रभावी माना जाता है इसके सेवन से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

हड्डियां मजबूत बनाने में
मुनक्का में कैल्शियम बहुत मात्रा में होता है जिस कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती है या आपको गठिया ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक है इसलिए हड्डियों से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए मुनक्का खाना चाहिए।

भूख बढ़ती है
मुनक्का नमक काली मिर्च इन सब को गर्म करके खाने से भूख बढ़ती है जिन लोगों को भूख ना लगने की समस्या है इनके लिए या लाभदायक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *