इन राशि वाले जातकों पर होगी इस दिवाली धन की वर्षा, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में उत्सव त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है अभी गुरुवार से जहा एक तरफ नवरात्रि शुरू होने वाली है उसके साथ ही कुछ दिनों में अब दिवाली भी आने वाली है। हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत विशेष महत्व है। यह धन की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का शुभ मौका होता है, और इस त्यौहार में ग्रहों के विशेष संयोग बनते हैं और इन शुभ संयोग का प्रभाव सब पर पड़ता है लेकिन इस वर्ष कुछ विशेष राशि के जातकों को महालक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी।

इस वर्ष ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग
हमारे जीवन में जो भी अच्छी और बुरी घटनाएं घटती है वह सब ग्रहों की स्थिति और हमारे राशियों की ग्रह नक्षत्रों पर ही निर्भर करता है। इस वर्ष दीपावली 4 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली में कुछ विशेष ग्रहों के शुभ संयोग बन रहे हैं जो कुछ राशि वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा और शुभ होगा

जानिए कौन सी है वे राशियां
वृष राशि
इस वर्ष वृष राशि वाले जातकों के लिए इस दिवाली बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है वृष राशि वालों को बहुत आर्थिक लाभ मिलने वाला है महालक्ष्मी कि इन पर विशेष कृपा बनेगी।

कर्क राशि
इस दिवाली कर्क राशि वालों के लिए बहुत शुभ है उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। वही जो अविवाहित जातक है उनके शादी के भी योग बनेंगे।

तुला राशि
इस दीवाली तुला राशि वाले जातकों को अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने के बहुत से मौके मिलेंगे उन्हें नौकरी और तरक्की के बहुत से अवसर मिलेंगे इन पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी।

धनु राशि
इस दिवाली धनु राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ है उन्हें तरक्की के बहुत से रास्ते खुलेंगे और उन्हें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *