कई बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा संपत्ति है शेरा के पास! साल का 2 करोड़ देते है सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान यूं ही भाईजान नहीं कहे जाते उनका दिल भी उतना ही बड़ा है। सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म बॉडीगार्ड को अपने पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को समर्पित किया था। इस फिल्म के आखिर में शेरा सलमान खान के साथ भी दिखाई दिए थे। शेरा परछाई तरह सलमान के साथ रहते हैं और उन्हें हर मुश्किल से निकालते है।

शेरा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर बॉडीगार्ड है। आज उन्हें सलमान खान का हर फैन उन्हें पहचानता है। वो पिछले 26 सालों से सलमान खान को सिक्योरिटी दे रहे है। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है उनका जन्म मुंबई में रहने वाले सिख परिवार में हुआ। शेरा को शुरू से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वो साल 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर का खिताब भी जीत चुके है। सलमान खान और शेरा की मुलाकात साल 1995 में हुई थी, तब सलमान खान को एक बॉडीगार्ड की जरुरत थी। अरबाज खान ने सलमान से शेारा की मुलाकात कराई तब से आज तक शेरा उनकी रक्षा कर रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपनी सिक्यॉरिटी के लिए शेरा को सालाना 2 करोड़ से ज्यादा की रकम देते हैं। यानी शेरा की सैलरी हर महीने 16 लाख रुपये से ज्यादा है। शेरा की खुद की एक सिक्यॉरिटी एजेंसी है जो बिजनसमैन और सिलेब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है। इस सिक्यॉरिटी एजेंसी का नाम शेरा ने अपने बेटे टाइगर के नाम पर रखा है।

शेरा ने 1993 में ‘TIGER SECURITY’ नाम से एक कंपनी है। यह कंपनी बॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है। बताया जाता है कि पिछले साल सलमान के कहने पर उन्होंने विजक्राफ्ट नाम की इवेंट कंपनी भी खोली है। कहा जाता है कि सलमान के बॉडीगार्ड बनने से पहले वो हॉलीवुड स्टार्स की सिक्युरिटी किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *