काजोल ने किराए पर दिया अपना अपार्टमेंट, इतना वसूल रही है रेंट

काजोल ने अपना पवई स्थित एक अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। और इसके बदले वे हर महीने किराएदार से करीब 90 हजार रुपए किराया लेंगी। बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट 771 स्क्वेयर फीट में फैला है।

वैसे तो काजोल इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर है। लेकिन वे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में ही आ ही जाती है। वे एक बार लाइमलाइट में आ गई है। आप सोच रहे होंगे कि काजोल ने कोई फिल्म साइन की है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, उन्होंने अपना पवई स्थित एक अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। और इसके बदले वे हर महीने किराएदार से करीब 90 हजार रुपए किराया लेंगी। बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट 771 स्क्वेयर फीट में फैला है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो ये अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांट‍िक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट का लीज और लाइसेंस अग्रीमेंट 3 दिसंबर को रज‍िस्टर किया गया था।

अगले साल बढ़ेगा किराया

डॉक्यूमेंट्स के हिसाब से किराएदार ने 3 लाख रुपए की सिक्युर‍िटी मनी डिपॉज‍िट की है। एक साल बाद रेंट को बढ़ा दिया जाएगा। एक साल बाद इसका किराया 96,750 रुपए प्रति महीने हो जाएगा। आपको बता दें कि काजोल पति अजय देवगन के साथ आलीशान बंगले में रहती है। इस बंगले का नाम शिवशक्ति है। 590 स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले को अजय ने लगभग 60 करोड़ रुपए में खरीदा था।

इन स्टार्स ने दिया है रेंट पर घर

आपको बता दें कि आजकल इंडस्ट्री में ज्यादातर सेलेब्स अपने अपार्टमेंट्स को किराए पर दे रहे हैं। काजोल से पहले प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई स्टार्स ने अपने-अपने अपार्टमेंट को किराए पर दिया। जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी कृति सेनन को 10 लाख रुपए प्रति महीने की कीमत पर अपना एक डुपलेक्स किराए पर दिया है। सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थ‍ित श‍िवस्थान हाईट्स में अपने अपार्टमेंट को रेंट पर दिया है। इसके लिए वे 95 हजार रुपए प्रति महीने किराया ले रहे हैं।

बता दें कि 1992 में फिल्म बेखुदी से काजोल ने फिल्मों में एंट्री की, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सभी जानते है कि काजोल फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर सफलता हासिल की। काजोल ने लीड एक्ट्रेस के साथ ही फिल्म गुप्त में लीड विलेन का रोल भी प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *