दर्शन करने तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, पिंक साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर रविवार को आंध्र पद्रेश स्थित तिरुपति मंदिर पहुंचीं। जाह्नवी ने यहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-पाठ कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन स्टाइल की पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी के साथ उनकी एक दोस्त भी थी। दोनों ने दर्शन के बाद प्रसाद लिया। बता दें कि जाह्नवी कपूर कुछ महीने पहले सारा अली खान के साथ केदारनाथ भी गई थीं। यहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर की थीं।

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बर्थडे के मौके पर भी तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की थी। 2019 में जाह्नवी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में 3500 सीढ़ियां चढ़कर भगवान के दर्शन किए थे। बता दें कि तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह तिरुमला पर्वत पर स्थित है और भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।

तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है, जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान वेंकटेश्वर के सामने प्रार्थना करते हैं, उनकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर 2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें ‘दोस्ताना 2’, ‘गुड लक जैरी’ और ‘मिली’ शामिल हैं। 2021 में जाह्नवी कपूर की सिर्फ एक ही फिल्म ‘रूही’ रिलीज हो पाई। इसमें उनके साथ राजकुमार राव ने काम किया है। जाह्नवी कपूर ने 2018 में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना और रूही जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *