जब सोनाक्षी सिन्हा को गंदी नीयत से छूने लगे मनचले, फूट-फूट कर रोने लगी थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड  स्टार्स अपनी सिक्योरिटी  पर बहुत पैसा खर्च करते हैं और ऐसा इसलिए है, क्योंकि जब वह भीड़ में जाते हैं तो उनके साथ कई बार ऐसा व्यवहार होता है जो उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख देता है। ऐसे में वह इस तरह के अभद्रता भरे व्यवहार से बचने के लिए अपनी सुरक्षा पूरी चाक-चौबंद के साथ रखते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा  ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। क्या है यह घटना आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।
जब इवेंट के दौरान रोने लगी सोनाक्षी

यह वाक्य साल 2010 का है, फिल्म दबंग के एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को देखकर वहां भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। यह वाक्य मुंबई के साउथ में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ। इस घटना के बाद सोनाक्षी सिन्हा अंदर तक मिल गई और वहीं पर फूट-फूट कर रोने लगे।

यह बात सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा एक सेलिब्रिटी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इंडस्ट्री में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की ना सिर्फ पहचान है, बल्कि उनकी धाक भी है। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा एक मिनिस्टर भी रह चुके हैं। ऐसे परिवार से ताल्लुक होने के बाद इस तरह की घटना ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ी। उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्हें कुछ खासा काम नहीं मिला, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड कैरियर हमेशा उतार-चढ़ाव से होकर गुजरा है। हालांकि इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए सोनाक्षी काफी मेहनत कर रही है।
जल्द इस फिल्म में आयेंगी नजर

बात सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे सोनाक्षी जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ फिल्म Double XL में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड है। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा आपने एक पोस्ट के जरिए भी किया था। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *