जानिए घर में कौन कौन से पौधे लगाने से बदलती है किस्मत

इस ब्रह्मांड में पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पेड़-पौधे प्रकृति के ऐसे उपहार हैं जो हमें प्राप्त हैं। पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित रखने में हमारी बहुत मदद करते हैं। बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की लगातार कटाई को ही माना जाता है।

हम सभी लोग जानते हैं कि पेड़ लगाने से हरियाली आती है और प्रदूषण कंट्रोल में रहता है। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के लिए भी पेड़ पौधे अक्सर लोग अपने घर के गार्डन में लगाते हैं। सनातन धर्म के शास्त्रों में भी पेड़-पौधों का एक विशेष महत्व है। कुछ पेड़ पौधों को हिंदू धर्म में देवी तुल्य माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़ पौधों को बहुत ही लाभदायक बताया है। वैसे तो सभी पेड़ पौधे शुभ ही होते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ पौधे घर आंगन में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। यह आपके भाग्य को बदलने में आपकी बहुत मदद करता है लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना अशुभ फल देता है। इसलिए यदि आप भाग्य का साथ चाहते हैं तो कुछ पौधों को लगाए इनसे आपके घर में खूबसूरती और हरियाली तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ आपके भाग्य उन्नति में भी आपके बहुत मदद करेगी।

आज हम इस आर्टीकल के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किन पौधों को लगाना बहुत ही शुभ फल देता है यह बताएंगे–

आंवले का पेड़ करता है परेशानियों को दूर
घर में उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में आंवले का पौधा लगाना होता है बहुत ज्यादा शुभ। हमारे शास्त्रों में लिखा है किन रोजाना सुबह आंवले के पेड़ की पूजा उपासना करना उसे जल चढ़ाने से जीवन में आई सारी परेशानियां दूर होती है अक्सर लोग आंवले के पेड़ से मन्नत मांगते हैं।

तुलसी का पौधा होता है शुभ
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना है इसे देवी तुल्य माना गया है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप जरूर एक तुलसी का पौधा अपने घर पर लगाएं इससे घर में जो नेगेटिव एनर्जी मौजूद है वह सब नष्ट हो जाती है लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिण भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले में नुकसान पहुंचा सकता है।

नीम का लगाना भी होता है शुभ
अक्सर हम नीम का पेड़ लगाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन इस पेड़ को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि यह हमे पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ यह कई प्रकार से कल्याणकारी सिद्ध होता है।

दूबी के पेड़ संतान- संपत्ति देते हैं
दूबी का पौधा गणपति जी को अति प्रिय होता है अक्सर आपने गणपति जी की पूजा करते समय दूबी के पौधों को उन्हें अर्पित किया होगा। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से संतान की प्राप्ति होती है सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। रोजाना अपने घर में इस पौधे को जल चढ़ाएं और साथ ही इस दूबी को तोड़कर गणपति जी को अर्पित करें।

परिजात का पौधा से मिलती है सभी देवी देवताओं की कृपा
परिजात के पौधे को एक दिव्य पौधा माना गया है ऐसा माना जाता है कि इस पौधे पर सभी देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है इसलिए यदि आप अपने घर पर परिजात का पौधा लगाएंगे तो आपके घर परिवार के ऊपर सभी देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी और यदि आप परिजात के फूल को भगवान को चढ़ाएंगे तो आपको सोने का दान करने के बराबर पुण्य मिलेगा।

बास का पेड़ देता है सुख समृद्धि
यदि आप बहुत लंबे समय से परेशान हैं और अब अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो बांस का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के किसी भी स्थान में लगाया जा सकता है इसे लगाने से घर के सदस्यों के जीवन में जो नेगेटिविटी आई है वो सब दूर हो जाएगी और कार्यक्षेत्र में सभी को तरक्की मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *