जानिये करोड़ों की प्रॉपर्टी होने के बाद भी आखिर क्यों 1BHK यानी एक कमरे वाले मकान में रहते हैं सलमान खान?

सब जानते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। फिर भी वो अपने बड़े से बंगले में नहीं, बल्कि एक फ्लैट में रहते हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए जानते हैं।

दरअसल इस बात का खुलासा खुद सलमान खान किया था। सलमान खान (Salman Khan) और उनके बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की नई फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim The Final Truth) के शन के लिए सलमान खान और आयुष ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे थे। शो में सलमान के साथ आयुष शर्मा, महिमा मकवाना और डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) भी नजर आए थे।

शो में कपिल ने सलमान खान से पूछा था कि ‘रियल लाइफ में आप एक बेडरूम हॉल वाले घर में रहते हैं। क्या आप रियल लाइफ में अपने ऊपर खर्चा नहीं करते हैं? इसके जवाब में सलमान खान ने कहा था कि, ‘कभी-कभी उन्हीं चीजों पर खर्चा होता है, जिस पर आप करते हो, लेकिन आजकल बहुत कम हो गया है। यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इस तरह सलमान ने बताया कि उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करना पसंद नहीं है।

बता दें कि फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान सिख कॉप की भूमिका में दिखाई नजर आए हैं। वहीं, आयुष ने खतरनाक गैंगस्टर का रोल किया है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा साथ में स्क्रीन शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने किया है, ये फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और फिल्म को अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *