जिन लोगों के हाथ मे होती है ऐसी रेखा, उनके भाग्य में होता है पैसा ही पैसा

ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र का एक विशेष महत्व है। प्राचीन काल से ज्योतिष शास्त्र के अंदर हस्तरेखा शास्त्र का महत्व रहा है। जिन व्यक्ति को रेखाओं का ज्ञान होता है वे व्यक्ति हाथ की रेखाओं के सहारे व्यक्ति के भूत, भविष्य, वर्तमान में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि हाथ की लकीरें इंसान के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। हर इंसान की हथेलियां की रेखाएं अलग-अलग होती हैं इसमें से कुछ रेखाओं का होना शुभ माना जाता तो कुछ रेखाओं का होना अशुभ माना जाता है।

हाथों में बनने वाले कुछ निशान व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को उनके बारे में पता ही नहीं होता है तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ निशान व रेखाएं बताएंगे जो आपकी हथेली पर अगर है तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं और आपके जीवन में धन्य-धान्य आने के बहुत अच्छे आसार है।

जाने शुभ निशान कौन से है:-

■जिन लोगों की हाथों में मणिबंध से निकलती हुई सीधी और स्पर्श रेखा शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होते हैं।

■इंसान के जीवन में भाग्य रेखा का बहुत बड़ा महत्व है अगर भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हुआ है तो उसे अचल संपत्ति मिलेगी।

■जिन व्यक्तियों के हाथ में गुरु,शुक्र और बुध और चंद्र पर्वत उठे हुए होते हैं, तो इसका मतलब है आपके जीवन में राज्य लक्ष्मी का योग है। यह सबसे ज्यादा शुभ होता है और लाखों लोगों में कुछ लोगों के ही हाथ पर ऐसी स्थिति होती है। उनके जीवन में मेहनत और किस्मत से जीवन में सुख सुविधाएं प्राप्त होती है।

■हस्त रेखाओं में मस्तिष्क रेखा भी हमारे हाथों पर ही उपस्थित होती है यदि मस्तिष्क रेखा कहीं से टूटी हुई नहीं है बस सीधी गई हुई है,, और भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा को छूकर निकल रही है तो ऐसे जातक को आय करोड़ों में होता है।

■हस्तरेखा के अनुसार यदि हाथ मे भाग्य रेखा एक से अधिक हो और शनि ग्रह उठा हुआ हो और जीवन रेखा घुमावदार होता है ऐसे व्यक्ति के जीवन पैसे की कभी कमी नहीं होती है। ये जिस कार्य को करते हैं उनसे उन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है।

■ऐसे जातक जिनके अंगूठे के विपरीत दिशा में यानी चंद्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान बना होता है। उस व्यक्ति को समाज व राजनीतिक क्षेत्र में बहुत ज्यादा मान-सम्मान प्राप्त होता है।

■हस्तरेखा के अनुसार यदि मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा के बीच (×) जैसे निशान बनते हैं तो यह बहुत भाग्यशाली होता है वैसे तो यह रेखा बहुत कम लोगों में पाई जाती है हथेली में यदि आपके एक्स की रेखा बन रही है तो आपके जीवन में सफलता बहुत है और पैसे भी बहुत हैं।

■यदि हाथों के बीचो-बीच एम(म) का निशान बनता है तो ऐसे लोगों का दिमाग बहुत ही ज्यादा तेज होता है इनमें आत्मविश्वास भी बहुत भरपूर मात्रा में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *