दशहरे के दिन करें ये उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य

दशहरा हिंदू धर्म के त्योहारों में एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा दिवाली के ठीक 20 दिन पहले होता है, यह अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। विजयदशमी का यह पर्व इस वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

ऐसा माना जाता है कि विजयादशमी के दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था और इसी लिये यह दिन विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है,, और 10 सर वाले रावण के पुतले को जलाया जाता है। साथ ही इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इस वजह से भी विजयदशमी मनाई जाती है।

स्कंद पुराण के अनुसार इस दिन पुण्य सलिला नदी में स्नान करने से व्यक्ति के 10 पापों से मुक्त हो जाती है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व है साथ ही इस दिन सुख शांति और समृद्धि के लिए बहुत उपाय किए जाते हैं। दशहरे के दिन कुछ विशेष प्रकार के उपाय को करके हम अपने जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

तो इस विजयदशमी आप ऐसे वास्तु उपायों को दशहरे के दिन अवश्य करें–

भाग्योदय के लिए करें यह उपाय
दशहरे के दिन हाथ में फिटकरी का टुकड़ा ले और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर चले जाए इसके बाद अपने इष्ट देवता का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से 7 बार घूमा के पीठ के पीछे फेंक दे, फिर फेकने के बाद मुड़कर ना देखें और भगवान के सामने आकर दीप जलाएं इससे आपकी भाग्यउन्नति होगी।

विजयादशमी के दिन हवन जरूर करें
वास्तु के अनुसार विजयदशमी के दिन पूरे परिवार के सदस्यों के साथ घर में एक हवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है जिससे आपके घर पर जो नजर लगा है वह नजर दोष की समस्या दूर होती है और सरसों का तेल भी हवन कुंड में डालने से नजर दोष दूर होता है।

चौमुखा दीपक जलाएं
दशहरे के दिन सुबह सुबह घर की साफ सफाई करते समय पोछा लगाते समय सेंधा नमक के पानी से पोछा लगाएं। वहीं शाम के समय दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक जलाएं इससे आपके जीवन में आ रही सारी परेशानी और समस्याएं दूर होती है।

नए काम को शुरू करने का शुभ दिन
यदि आप अपने जीवन में नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन आपके लिए सबसे उपयुक्त हैं वहीं यदि आप नई भूमि लेना चाहते हैं नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ होगा।

इन पौधों की पूजा अवश्य करें
वास्तु के अनुसार दशहरे की दिन शमी के पेड़ की पूजा का बहुत ज्यादा विशेष महत्व है। शमी की पेड़ की पूजा के बाद पेड़ के पास की मिट्टी लाकर अपने घर की पूजा स्थान या तिजोरी में रखें इसे आपके जीवन में वैभव आएगा।

इनका पाठ करना होता है शुभ
विजयदशमी के दिन श्री लक्ष्मी सूतक का पाठ अवश्य करें। वही इस दिन आप कोई नई झाड़ू खरीद कर किसी मंदिर में दान करें इससे आपके जीवन में दुख व कष्टों का निवारण होता है।

रंगोली अवश्य बनाएं
विजयदशमी के दिन उत्तर पूर्व दिशा में एक रंगोली अवश्य बनाएं इससे मां लक्ष्मी आप पर बहुत प्रसन्न होगी और आपके जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *