पति शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्ज़ा ने की चौंका देने वाली घोषणा.

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर पति शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच एक बड़ा ऐलान कर दुनिया को चौंका दिया है। सानिया के अचानक लिए गए इस फैसले से उनके फैंस निराश हैं। सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि सानिया ने ये निर्णय अपनी चोट को देखते हुए लिया है। सानिया का कहना है कि वह अपने टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के रूप में खेलने जा रही हैं। दुबई टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। यह एक डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट होगा। जहां सानिया आखिरी बार खेलती दिखाई देंगी। इसके साथ ही सानिया ने अपने आगे के प्लान के बारे में भी बताया है।

दरअसल, डबल्स में दुनिया में नंबर-1 रह चुकी 36 वर्षीय सानिया मिर्जा ने पिछले साल ही ये घोषणा की थी कि वे 2022 के अंत में प्रोफेसनल टेनिस करियर सेसंन्यास ले लेंगी, लेकिन चोट के कारण वह यूएस ओपन नहीं खेल पाईं। इसलिए अब सानिया मिर्जा 2023 का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने उतरेंगी। इसके बाद यूएई में चैंपियनशिप खेलकर टेनिस से संन्यास ले लेंगी।

‘मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली’

सानिया ने कहा कि मैंने पिछले वर्ष ही डब्ल्यूटीए फाइनल्स के बाद संन्यास लेने की प्लानिंग की थी। लेकिन, राइट एल्बो चोट के चलते यूएस ओपन और बाकी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी शर्तों पर जीने वाली हैं। इसी वजह से चोट के चलते बाहर नहीं होना चाहती थी। इसलिए अब भी ट्रेनिंग कर रही हैं। दुबई टेनिस चैंपियनशिप से मैं रिटायर होने वाली हूं।

संन्यास के बाद सानिया का प्लान

सानिया ने बताया कि खेल के अनुभव को संन्यास के बाद वह शेयर करना चाहेंगी। वह दुबई में करीब 10 वर्ष से रह रही हैं। इसलिए संन्यास के बाद दुबई और हैदराबाद में एकेडमी चलाएंगी। बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अभी भी तलाक की खबरें आ रही हैं। लगातार दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच आधिकारिक तौर पर तलाक भी हो चुका है।

ये अवॉर्ड जीत चुकीं सानिया

– अर्जुन अवॉर्ड (2004)
– पद्म श्री अवॉर्ड (2006)
– राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015)
– पद्म भूषण अवॉर्ड (2016)

सानिया के नाम बड़े खिताब

– डबल्स में विम्बलडन (2015)
– डबल्स में यूएस ओपन (2015)
– डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016)
– मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009)
– मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन (2012)
– मिक्स्ड डबल्स में यूएस ओपन (2014)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *