रोजाना पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी, होंगे ये फायदे

पुराने समय से ही आयुर्वेद में तांबे के बर्तन पर खाया गया खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है आज भी बहुत सारे घरों में पानी पीने के लिए तांबे का बर्तन का इस्तेमाल होता है वैसे तो आप सभी ने बड़े बुजुर्गों से इसके फायदे के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपको इस बात की पूरी जानकारी है ? की तांबे के बर्तन मे रखा पानी साधारण पानी से आपको किस तरह लाभ पहुंचाता है।

नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ रमाकांत शर्मा के मुताबिक अगर तांबे के बर्तन में 7 से 8 घंटे के लिए पानी रख दिया जाए तो वह गर्म तासीर का हो जाता है उसे दोबारा गर्म करने की जरूरत नहीं होती इसलिए अगर आप सर्दियों में सुबह उठकर तांबे मैं रखे पानी को गुनगुना करके पीते हैं तो अब से ऐसा ना करें। चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने के फायदे

एंटी एंजिग बचाता है– बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर लकीरे समय के साथ नजर आने लगती है अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए इस पानी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत होती है इसलिए अगर आपके चेहरे पर झुरिया दाग धब्बे मुंहासे हो रहे हैं तो आपको पानी जरूर पीना चाहिए यहां फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

मोटापा दूर करता है– अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं तो तांबे के बर्तन में रखा पानी एक अच्छा ऑप्शन है इसके नियमित सेवन करने से शरीर की ज्यादा चर्बी को नियंत्रित किया जा सकता है।

पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है– अपाचे और एसिडिटी समस्या बहुत आम है तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने से इससे छुटकारा मिल सकता है तांबे में ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म कर पेट के सूजन अल्सर इंफेक्शन जैसे ही पेट की समस्याओं को दूर करते हैं आयुर्वेद के अनुसार पेट के रोग को मिटाने के लिए रात भर तांबे के बर्तन में पानी को रखकर उसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

कॉपर की कमी को पूरा करता है– इंसान के शरीर में बहुत सारे तत्वों की जरूरत होती है शरीर मे कुछ तत्व की कमी भोजन करने के बावजूद भी रह जाती हैं इसमें से एक कॉपर है अगर आपके शरीर में कॉपर की कमी है तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए इससे आपको भरपूर मात्रा में कॉपर मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *