शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इस एक्ट्रेस पर ठोका 50 करोड़ का मुआवजा, लगाया मानहानि का आरोप

शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आखिरकार 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले जुहू थाने में राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात भी कही थी। इस पर राज कुंद्रा के वकील ने शर्लिन चोपड़ा को चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्होंने उन्होंने अपने झूठे आरोप वापस नहीं लिए तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

शर्लिन चोपड़ा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने राज कुंद्रा की कंपनी ‘जेएल स्ट्रीम’ के लिए 3 वीडियो शूट किए थे, लेकिन उन्होंने काम कराने के बाद पैसे नहीं दिए। शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाने के बाद उन्हें पैसे नहीं देते हैं। इतना ही नहीं, शर्लिन ने अपनी शिकायत में कहा कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शो षण किया बल्कि अंडर वर्ल्ड की धमकी भी दी।

इससे पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था- शर्लिन चोपड़ा जो भी कह रही हैं, वो कानून के दायरे में होना चाहिए। मेरे क्लाइंट के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बदनाम करने की साजिश है। शर्लिन के खिलाफ सिविल और क्रिमि-नल प्रोसिडिंग के तहत केस दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने इसी साल जुलाई में राज कुंद्रा पर यौ-न शोषण के आरोप लगाए थे।

शर्लिन ने कहा था कि राज कुंद्रा दो साल पहले एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे और उनके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, शर्लिन ने कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्हें जबर्दस्ती किस किया। इससे पहले शर्लिन ने अप्रैल, 2021 में राज कुंद्रा पर यौ-न उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी।

बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्राच ने 19 जुलाई को पो-र्न फिल्में बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत में राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। करीब 62 दिन बाद राज कुंद्रा जमानत पर जेल से छूटे हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshot नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *