सपने में दिखे ये चीज तो समझ जाएं माँ लक्ष्मी है आपसे प्रसन्न, होने वाली है धन की वर्षा

रोज सपनों का देखना एक आम बात है। जब हम सोते हैं तो हमें अक्सर सपने दिखाई देते हैं। सपना मन की एक विशेष अवस्था होती है इस जिसमें वास्तविकता का आभास होता है। सपनों के आने के पीछे खानपान और बीमारियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसके पीछे ग्रह दशा भी जिम्मेदार होती हैं। सपने हर किसी को सुहाने लगते हैं लेकिन कई बार अपने साथ बुरे यादें भी छोड़ जाते हैं मगर कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनको देखने का कुछ खास मतलब होता है।

स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों का शुभ सपना कहा गया है। सपने हमें भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं कुछ मुसीबत या अच्छे घटनाओं के लिए भी दिखाई देते है, लेकिन आमतौर पर हम इन सपनों का मतलब समझ नहीं पाते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखना बहुत ही शुभ होता है, और यदि आपको यह सब चीजें सपने में दिख रही है इसका मतलब है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनने वाली है और आपकी सारी आर्थिक परेशानी समाप्त होगी और आपके जीवन में सुख, संपन्नता, ऐश्वर्या आने वाला है।

तो चलिए जानते हैं सपने में दिखने वाले कुछ ऐसी चीजें जिनका देखना होता है शुभ:–

चीटियों का इस प्रकार से दिखना
यदि आपको घर पर काली चींटी मुंह में चावल का दाना ले जाते हुए दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनने वाली होती है।

छत पर यदि कोयल बैठकर बोले
कोयल की आवाज हम सबको बहुत मधुर लगती है लेकिन इसे धन की दृष्टि से भी बहुत शुभ माना जाता है। कोयल यदि आपके छत पर बैठकर बोले तो यह बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में धन की बरसात होने वाली है।

यदि सपने में सांप और उसका बिल नजर आए
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपको सपने में सांप और उसका बिल नजर आता है और साप अपने बिल से निकलते हुए नजर आता है, तो यह बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि महालक्ष्मी की एक विशेष कृपा आप पर बनने वाली है।

सपने में सोना देखना भी होता है शुभ
सपने में सोना देखना भी शुभ होता है इसका सीधा मतलब होता है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली और जल्दी आपको बहुत ज्यादा धन लाभ होने वाली है।

मधुमक्खी का छत्ता देखना
सपने में यदि आपको मधुमक्खी का छत्ता नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ होता है इसका मतलब है कि जल्दी आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में देवी देवता का दिखना
देवी देवताओं का सपने में दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है यह दर्शाता है कि मां लक्ष्मी आप पर बहुत मेहरबान होने वाली है।

सपने में जलता हुआ दीपक दिखे
सपने में यदि आपको जलता हुआ दीपक दिखाई दे तो यह आपके जीवन में आने वाले धन दौलत का ही सूचना देता है।

सपने में खुद को अंगूठी पहनने देखना होता है
सपने में यदि आप खुद को ही देखें और उसमें अगर आप अपनी खुद को अंगूठी पहने हुए देखते हैं, तो यह सपना आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है अगर कुंवारी कन्या ऐसा कोई सपना देखती हैं तो उनके जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।

चूहा का दिखना भी होता है शुभ
यदि आपके सपने में चूहा नजर आए तो आप समझने की आपके जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *