सांस फूलने की समस्या से हैं परेशान? इन उपायों को करने से मिलेगा आराम

कई लोग सांस फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। आमतौर पर सांस फूलने की समस्या किसी को भी हो सकती है। सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे सांस फूलने की समस्या किन कारणों की वजह से होती है और साथ ही सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।

मोटापा

सांस फूलने की समस्या का कारण मोटापा भी हो सकता है। मोटे लोगों को ये समस्या अधिक होती है। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। वजन को नियंत्रण में रखने से सांस फूलने की समस्या दूर हो सकती है।

पीरि’ यड्स में अधिक रक्तस्राव की वजह से

महिलाओं में सांस फूलने की समस्या पीरि’ यड्स में अधिक रक्तस्राव की वजह से भी हो सकती है। पीरि’ यड्स में अधिक रक्तस्राव होने की वजह से खून की कमी हो जाती है। आपको बता दें खून की कमी से होने वाली बीमारी को एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया की वजह से सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

सूजन

सांस फूलने की समस्या श्वास नली व श्वास नली की शाखाओं में सूजन की वजह से भी हो सकती है। सांस फूलने की समस्या से परेशान लोग दो से चार सीढ़ी चढ़ने में ही हांफने लगते हैं।

फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से…

सांस फूलने की दिक्कत फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से भी हो सकती है। जिन लोगों को फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

दिल से संबंधित समस्याओं की वजह से

दिल से संबंधित समस्याओं की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करें

रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम या योगाभ्यास करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

सुबह की धूप है फायदेमंद

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह की धूप लेनी चाहिए। सुबह की धूप स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। रोजाना सुबह की धूप लेने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

फलों और सलाद को डाइट में शामिल करें

फल और सलाद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में फलों और सलाद को शामिल करें। फलों और सलाद का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार लें

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Source : अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *