सुबह उठकर इन चीजों को देखने से पूरा दिन हो जाता है खराब

हमारे शास्त्रों के अनुसार सुबह का समय बहुत ही शुभ माना जाता है और यह हमारे पूरे दिन को प्रभावित करता है। अक्सर आपने अपने बड़े-बूढ़े को कहते हुए सुना होगा कि सुबह यह काम ना करें, सुबह उठकर यह काम सबसे पहले करें, इससे आपका सारा दिन अच्छा रहेगा। यह बात सरासर सच है दिन की शुरुआत में जो सामग्री, जीव- जन्तु या व्यक्ति को हम देखते हैं हमारा दिन उसी के अनुकूल व्यतीत होता है, इसलिए दिन का शुभारंभ हमेशा शुभ चीजों से करना और अच्छी चीजों को देखने से अच्छा व्यतीत होता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों को हमें सुबह उठकर देखने से बचना चाहिए और किन चीजों को देखना शुभ होता है!!

इन चीजों को गलती से भी ना देखें

■सुबह उठकर कभी भी शीशे को सबसे पहले नहीं देखना चाहिए यह आपके दिन को खराब कर सकता है।
■जानवरों के फोटो को देखने से भी बचें क्योंकि इससे विवाद और उलझन में आपका दिन व्यतीत होगा इसलिए उन्हें देखने से बचे।
■सुबह-सुबह घर के बाहर कुत्ते को लड़ते हुए देखना भी बहुत अशुभ होता है।
■सुबह उठ कर अपनी परछाई को देखने से बचना चाहिए फिर वह चाहे खुद की हो या फिर दूसरों की इससे दुर्भाग्य आता है।

इन चीजों को देखना होता है शुभ

■हमारे हाथों में अक्षय ऊर्जा होती इसलिए बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए।
■सुबह-सुबह ऐसी तस्वीर को देखना सबसे अच्छा होता है जिससे आपके मन में सकारात्मकता का प्रभाव पड़ता है जैसे नारियल,मोर हंस या फूल।
■अपने रूम में आप इष्ट देवता की तस्वीर रख सकते हैं अपने इष्ट देवता का सुबह-सुबह दर्शन करना बहुत शुभ होता है।
■सुबह उठते यदि आपको मंदिर की घंटी या शाख की अवाज सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *