सुशांत सिंह राजपूत के पांच करीबियों की हुई एक साथ मौत, दर्दनाक हादसे में गई सबकी जान

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में एक बार फिर से मातम फैल गया है। सुशांत सिंह राजपूत के जाने का दर्द तो परिवार झेल ही रहा था, अब एक साथ पांच लोग हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए। मंगलवार (16 नवंबर) सुबह सुशांत सिंह के परिवार के पांच लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। बिहार के लखीसराय में नेशल हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ।

जानकारी की मानें तो ट्रक और सूमो के बीच भयानक टक्कर हुई। जिसमें छह लोगों की जान चली गई। इनमें से पांच सदस्य सुशांत के रिश्तेदार हैं। वहीं एक सूमो चला रहा ड्राइवर है। सूमो में कुल 10 लोग सवार थे। ये सभी लोग पटना हरियाणा के सीनियर पुलिस ऑफिसर ओपी सिंह की बहन गीता देवी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे। बता दें कि ओपी सिंह सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।

रोड एक्सीडेंट हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास हुआ। यहां ट्रक और सूमो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मीडिया में खबर आई कि एक्टर ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन अभी तक मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *